भारतीय फुटबॉल टीम को किंग्स कप टूर्नामेंट में करिश्माई खिलाड़ी सुनील छेत्री की सेवाएं नहीं मिलेगी और उनकी गैरमौजूदगी में मनवीर सिंह अग्रिम प
किंग्स कप टूर्नामेंट में करिश्माई खिलाड़ी सुनील छेत्री नहीं होंगे शामिल
भारतीय फुटबॉल टीम को किंग्स कप टूर्नामेंट में करिश्माई खिलाड़ी सुनील छेत्री की सेवाएं नहीं मिलेगी और उनकी गैरमौजूदगी में मनवीर सिंह अग्रिम पंक्ति का नेतृत्व करेंगे।
टीम के नियमित कप्तान छेत्री पिता बनने वाले है। बच्चे के जन्म के समय परिवार को समय देने के लिए उन्हें इस टूर्नामेंट से विश्राम दिया गया है। सुनील छेत्री हालांकि एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में मौजूद रहेंगे।











