सितारा दस रुपए वाला आज मेरी एक सितारे से मुलाकात हुई! उस सितारे के हाथों में किताबों की जगह पॉलिश की डब्बी थमा दी गई थी ताकि वह अपने नन्हें से हाथों से हमारी चमचमाती गाड़ियों पर पॉलिश कर सके ! जैसे ही कोई ग्राहक आता वो सबसे पहले वह लपक के उसके पास पहुंच जाता और अपनी निश्चल मुस्कुराहट के साथ आंखों में चमक लिए बेझिझक कह देता कि " भैया पॉलिश करवा लो गाड़ी पर एक दम चमक जाएगी बस 10rs लगेंगे " ! मुझे कहना था कि सितारे सुनो तुम्हारे हाथों में वो ताकत है कि तुम अपना एक खूबसूरत संसार रच सकते हो ! तुम्हारी आंखों में जो चमक है वह इस संसार के किसी चीज में नहीं हैं! सितारे तुम अपनी मुस्कुराहट से हर दुःख और तकलीफ़ को छू मंतर कर सकते हो! मेरी मानो यह डब्बी फेकों और विद्रोह कर दो को तुम्हे तुम्हारे हक की किताबें चाइए। इस संसार को बता दो की तुम सितारे हो और तुम्हारी चमक के आगे सब फीका है ! आगे बढ़ो और अपना हक छीन लो।। #photography #photographylovers #thoughts #childphotography#childdreams #childrensarethefuture #futureofcountry #photpgraphyeveryday #amazingphotography #amazingchild #beautifulmoments #picoftheday #thoughts #emotions #feelings #child #merahak #kitabein (at Smart City - Gwalior) https://www.instagram.com/p/CQjNpZxpj0U/?utm_medium=tumblr

















