चीन में भीषण हादसा: हुनान की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 21 लोगों की मौत
International News: मध्य चीन के हुनान प्रांत में सोमवार शाम एक हृदयविदारक घटना घटी। लियुयांग शहर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। इस दुखद हादसे में कम से कम 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 61 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विस्फोट हुनान की प्रसिद्ध ‘हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कंपनी’ की वर्कशॉप में हुआ। स्थानीय प्रशासन ने सभी…

















