प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लखनऊ पहुंचकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शुमार कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे मॉल एवेन्यू स्थित कल्याण सिंह के आवास पहुंचे, जहां उनका पार्थिव शरीर रखा गया है. इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) समेत प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे. पीएम मोदी ने परिजनों से मुलाकात के बाद कहा, 'हम सभी उनके आदर्शो और संकल्पो को पूरा करने के लिए और परिश्रम करेंगे. भगवान श्रीराम उनकी दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे. गौरतलब है कि कल्याण सिंह का बीती रात 9 बजकर 15 मिनट पर निधन हो गया. 89 साल के राजनेता ने लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में आखिरी सांस ली. #RIPKalyanSingh #पूर्वमुख्यमंत्री #CMKalyanSingh #UttarPradesh #UttarPradeshNews #NewsUpdate #NewsFlash #GrameenNews #BJP #GrameenNewsUttarPradesh https://www.instagram.com/p/CS3sn9HMgql/?utm_medium=tumblr









