नमस्कार दोस्तों Phone Of The Month के List में इस बार बहुत सारा नया फ़ोन शामिल हुआ है तो चलिए जानते है इस महीने के Best smartphone 🙂
Oppo का Sub Brand Realme अब लोगो को काफी पसंद आ रहा है क्योंकी इसके फीचर और डिजाईन दोनों लाजवाब है |
बहुत लोग Realme 2 Pro और Realme U1 के को लेकर परेशान है की कौन सा लिया जाये, तो आपको बता दे की Realme U1 में थोडा सा Fast Processor (Helio P70) लगा है और ये Selfie Lover के लिए है यानि की आप Front Camera का ज्यादा इस्तेमाल करते है तो Realme U1 Best है |
वही Realme 2 Pro की बात करे तो इसमें Snapdragon 660 लगा है और इसका Rear Camera U1 के मुकाबले थोडा बढ़िया है |
यदि आपको ज्यादा Ram (8GB तक) वाला फ़ोन चाहिए तो Realme 2 Pro ले सकते है नहीं तो Realme U1 अच्छा विकल्प है क्योंकी इसका दाम भी Realme 2 Pro से 1000 रुपया कम है |
Realme U1 15000 रूपये के अन्दर बहुत ही बढ़िया फ़ोन है, सबसे पहले इसके Specification देख लेते है :-
बात करे डिजाईन की तो इसमें Water Drop Notch है जो काफी अच्छा दिखता है, पीछे से देखने में Glass का बॉडी लगता है पर ये Plastic Body है |
इसमें 6.3 inch (19:9) की डिस्प्ले है जिसका कोना Rounded है और इसका रेजोलुसन 2340 x 1080 pixel है और ये Gorilla Glass 3 से सुरक्षित है |
Realme U1 में परफॉरमेंस भी बेहतरीन मिलेगा क्योंकी इसमें Mediatek का सबसे नया प्रोसेसर Helio P70 लगा है और जीपियू के लिए MALI G72 दिया गया है |
इसका सबसे बेहतरीन Front कैमरा है जो 25 MP का है और Rear कैमरा 13+2 MP का है और Rear कैमरा भी प्राइस के हिसाब से अच्छा है |
इस फ़ोन में Color OS है जिसमे और सुधार की जरुरत है |
इसमें 3500 mAh का बैटरी है जो नार्मल चार्जर से चार्ज होता है, Realme चाहता तो Fast Charging दे सकता था |
Realme 2 Pro Overall जबरदस्त फ़ोन है इसमें सब कुछ बराबर है परफॉरमेंस,डिजाईन, फीचर इत्यादि |
आपको बता दे की अभी (6-8 Dec) Flipkart पर Sale चल रही है तो आप उसका भी फ़ायदा उठा सकते है और यदि आप Realme का 8GB (₹17990) वाला फ़ोन ले रहे है तो उससे अच्छा Poco F1 (₹19999) रहेगा क्योंकी इसमें Snapdragon 845 प्रोसेसर लगा है |
तो चलिए जल्दी से इसके फीचर जान लेते है :-
Realme 2 Pro भी थी U1 क तरह ही दिखने में Glass का लगता है पर इसका भी बॉडी प्लास्टिक का है और Water Drop Notch इसकी डिजाईन को और बेहतरीन बनाती है |
इसमें भी 6.3 inch (19:9) का डिस्प्ले 1080*2340 रेजोलुसन के साथ दिया गया है और Gorilla Glass 3 के प्रोटेक्शन के साथ आता है |
Realme 2 Pro में Snapdragon 660 चिपसेट लगा है जो बजट फ़ोन के लिए बेहतरीन है,और ग्राफ़िक्स के लिए Adreno 512 लगाया गया है जो बेहतर परफॉरमेंस देता है |
इस फ़ोन में Rear कैमरा (16+2 MP)अच्छा है जो EIS के साथ आता है और Front कैमरा भी 16 MP का है जो अच्छा Output देता है |
3500 mAh की बैटरी इसमें भी लगा है जो Fast Charging को सपोर्ट नहीं करता है 😥
ये Huawei का Sub Brand Honor का Budget Phone है, इस बार इसका Design और परफॉरमेंस दोनों बेहतरीन है |
चलिए इसके Specification देखते है :
इस फ़ोन का डिजाईन बहुत ही आकर्षक है पीछे Glass होने के वजह से ये और भी बेहतरीन लगता है |
6.5 inch (19:9) की बड़ी स्क्रीन दी गयी है वो भी Notch के साथ इसका रेजोलुसन 2340*1080 pixel है और Pixel Density 397 ppi जो Gorilla Glass 3 से प्रोटेक्टेड है |
Honor 8X में HiSilicon Kirin 710 प्रोसेसर लगा है जो 12nm तकनीक पर आधारित है और Snapdragon 636, 660 दोनों 14 nm पर आधारित है |
Note : जितना कम nm (nanometer) होगा उतना ही बढ़िया परफॉरमेंस होगा |
कैमरा की बात करे तो पीछे में 20+2 MP का और Front में 16MP की है और इसका कैमरा बहुत ही बढ़िया है |
3750 mAh की बैटरी है जो Fast Charger को सपोर्ट नहीं करता है |
इस फ़ोन का कैमरा बहुत ही शानदार है और इसका दाम भी घटा दिया गया है तो आप Mi A2 ले सकते है |
इस फ़ोन में आपको Metal Body मिल जायेगा और डिजाईन ठीक-ठाक है और ये फ़ोन पुरे 5 रंगों में उपलब्ध है |
5.99 inch (18:9) की स्क्रीन जिसका रेजोलुसन 2160*1080 pixel है और 403 ppi pixel density है |
Snapdragon 660 Octa Core प्रोसेसर और जीपियू के लिए Adreno 512 दिया गया है और इस फ़ोन में Android One का सपोर्ट मिल जाता है |
पीछे का कैमरा 12+20 MP का है और Front में 20MP का पिछले बार Mi A1 में सिर्फ 5 MP का Front कैमरा था |
3000 mAh की बैटरी दी गयी है जो Fast Charging (Quick Charge 4.0) को सपोर्ट करती है |
इस साल February में Redmi Note 5 Pro लांच हुआ था और अब उसी का Upgraded वरजन लांच हुआ है जिसमे सब कुछ वही है बस डिजाईन अलग है और सामने में एक और कैमरा दिया गया है |
तो चलिए इसके Specification देख लेते है :-
यही एक फ़ोन है जिसमे प्लास्टिक बॉडी नहीं बल्कि Metal का बॉडी है और इस बार तो सामने Notch भी दे दिया गया है 😆
6.26 inch (19:9) की डिस्प्ले जिसका रेजोलुसन 2280 x 1080 pixels है और Notch के कारण आप Screen का ज्यादा उपयोग कर पाएंगे |
Redmi Note 6 Pro में भी वही Snapdragon 636 प्रोसेसर लगा है जो 5 Pro में है तो परफॉरमेंस बिलकुल वही मिलने वाला है पर अभी आप फ़ोन खरीदते है तो 6 Pro पिछले फ़ोन से अच्छा है |
Rear Camera (12+5 MP) का है और इस बार Front कैमरा को और ध्यान में रखते हुए 20+2 MP का कैमरा लगाया गया है जो Bokeh शॉट लेने में सक्षम है |
इस बार Redmi Note 6 Pro में आप Fast Charger (Quick Charge 3.0) का भी इस्तेमाल कर सकते है जो 4000 mAh की बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए बहुत ही बढ़िया बात है |
Asus का M1 काफी लोगों को पसंद आया और अब उसी को अपग्रेड करके M2 लांच किया जा रहा है और ये फ़ोन 11 December को लांच हो जायेगा |
यह फ़ोन में Gorilla Glass 6 का प्रोटेक्शन दिया गया है जो इस बजट में बहुत ही बढ़िया है और जैसे ही यह फ़ोन लांच होगा हम आपको इसकी प्राइस और फीचर बता देंगे |
अभी Flipkart पर सेल चल रही है तो इस फ़ोन का दाम भी घटा दिया है और आपको ज्यादा बैटरी वाला फ़ोन चाहिए तो Motorola One Power बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है |
Motorola Power One का डिजाईन बिलकुल Redmi के फ़ोन जैसा ही है और ये थोडा सा भारी भी है क्योंकी इसमें 5000 mAh की बड़ी बैटरी लगी है |
6.2 inch (18:9) की डिस्प्ले जिसका रेजोलुसन 2246*1080 pixel है और ये Gorilla Glass से सुरक्षित है |
ये फ़ोन Android One प्रोग्राम के अन्दर है यानि की इसमें लगातार अपडेट मिलते रहेगा और Snapdragon 636 चिपसेट, ग्राफ़िक्स के लिए Adreno 509 जो कुल मिलाकर अच्छा परफॉरमेंस देता है |
इस फ़ोन का कैमरा भी शानदार है, 16+5 MP रियर और 12 MP फ्रंट कैमरा दिया गया है |
5000 mAh बैटरी को चार्ज करने के लिए इसमें Turbo Charger का इस्तेमाल होता है इसका Power Output 15W है |
ये फ़ोन भी Android One प्रोग्राम के अन्दर ही है और फीचर लगभग बराबर ही है पर इसमें Type C पोर्ट दिया गया है जो अच्छी बात है |
यह भी पढ़े :- Android One vs Android Go vs Stock Android
फ़ोन का डिजाईन बहुत ही बढ़िया है, पीछे में Glass का बॉडी है जो बिलकुल Premium फ़ोन के जैसा लगता है दाहिने ओर Power बटन और Volume बटन वहीं बायां तरफ Hybrid सिम ट्रे |
5.8 inch की स्क्रीन (19:9) जिसका रेजोलुसन 1080*2280 pixel है और प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass 3 भी दिया गया है |
परफॉरमेंस की बात करे तो इसमें लगा है Snapdragon 636 Octa Core (1.8 GHz Kryo 260) प्रोसेसर, Adreno 509 और इसके साथ Android One का सपोर्ट |
कैमरा की बात करे तो 16+5 MP रियर और 16 MP फ्रंट में दिया गया है, साथ ही 4GB रैम और 64GB स्टोरेज से लैस है |
3060mAh की बैटरी जो फ़ास्ट चार्ज 3.0 को सपोर्ट करता है (पर आपको अलग से खरीदना पड़ेगा) ,आपको यह 3 (Blue,Black और White) कलर में मिल जायेगा |
Realme का ये फ़ोन भी आप ले सकते है यदि आपका बजट 10 हजार है तो, पर आपका बजट थोडा सा ज्यादा है तो Realme U1 ही ख़रीदे |
फ़ोन के दाहिने तरफ Power बटन और बायां तरफ Volume बटन दिया गया है ,6 inch की बड़ी स्क्रीन(18:9) और Color OS 5.0 का इंटरफ़ेस आपको अच्छा अनुभव देगा पर फिर भी इसमें Optimization की जरुरत है |
इसमें Mediatek Helio P60 Octa Core प्रोसेसर (4×2.0 GHz Cortex-A73 & 4×2.0 GHz Cortex-A53) लगा है जो बहुत ही अच्छा परफॉरमेंस देता है |
13 MP रियर और 8 MP फ्रंट कैमरा के साथ आप बोकेह इफ़ेक्ट वाला फोटो भी ले सकते है |
Amazon पर आपको ये फ़ोन 3 कलर में मिलेगा – Silver,Diamond Black और Solar Red
5.84 inch(19:9) की स्क्रीन जिसका रेजोलुसन 1080 *2280 pixels दिया गया है और इसमें भी आपको Android One मिलता है |
Snapdragon 625 Octa Core (2.0 GHz Cortex-A53) प्रोसेसर और Adreno 506 ग्राफ़िक्स के लिए जो बजट के अनुसार ठीक है |
12+5 MP रियर और 5 MP फ्रंट कैमरा दिया गया है |
आपको 4000 mAh की बड़ी बैटरी मिल जायेगा जो नार्मल चार्जर से चार्ज होता है और यह आपको 2 कलर में मिल जायेगा Black और Gold
यदि आप ज्यादा बजट लगाते है जैसे Realme 2 Pro का 8GB वाला फ़ोन लेते हैं तो 18000 रुपया पड़ता है,आप उसके जगह पर Poco F1 ले सकते है जिसमे Snapdragon 845 लगा है जो कुल मिलाकर बहुत ही बढ़िया फ़ोन है |
अभी Poco F1 का दाम भी घटा हुआ है |
8GB+256GB – ₹26,999 (Armoured Edition)
इसी तरह आप अपने बजटनुसार एक बेहतरीन फ़ोन चुन सकते हैं 🙂
उम्मीद है आप एक बढ़िया फ़ोन खरीद पाएंगे और आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करे |
अपने दोस्तों के साथ यह आर्टिकल शेयर करे धन्यवाद |
आप हमारे साथ Facebook , Instagram , Twitter पर भी जुड़ सकते हैं और साप्ताहिक Newsletter के लिए सब्सक्राइब करे |
Best Smartphone Under 15000 To Buy in December 2018 नमस्कार दोस्तों Phone Of The Month के List में इस बार बहुत सारा नया फ़ोन शामिल हुआ है तो चलिए जानते है इस महीने के Best smartphone 🙂