मप्र उपचुनाव : भाजपा ने सभी 28 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, कांग्रेस भी अब तक 27 सीटों पर घोषित कर चुकी नाम
चैतन्य भारत न्यूज भोपाल। मप्र उपचुनाव में सभी 28 सीटों को लेकर स्थिति लगभग साफ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार देर रात सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। मंगलवार को ही कांग्रेस ने भी चार सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया। इसके साथ उसके भी 27 प्रत्याशियों के नाम तय हो गए हैं। केवल ब्यावरा सीट पर कांग्रेस को प्रत्याशी तय करना है। भाजपा की सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर आए सभी 22 पूर्व विधायकों को टिकट दिया गया है। इन पूर्व विधायकों के विधानसभा सदस्यता छोड़ने की वजह से ही राज्य की कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी और कमल नाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। सत्ता परिवर्तन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने वादा किया था कि कांग्रेस छोड़ने वाले सभी पूर्व विधायकों को भाजपा चुनाव में टिकट देगी। इसी के साथ पार्टी ने उन तीन पूर्व विधायकों को भी टिकट दिया है जिन्होंने कांग्रेस और विधानसभा सदस्यता छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। इसके अलावा तीन सीटें विधायकों के निधन से रिक्त हुई थीं। आमने- सामने- अब यह है प्रत्याशियों की स्थिति विधानसभा क्षेत्र-कांग्रेस प्रत्याशी- भाजपा प्रत्याशी जौरा- पंकज उपाध्याय-सूबेदार सिंह रजोधा सुमावली- अजय सिंह कुशवाह-एंदल सिंह कंषाना मुरैना- राकेश मावई- रघुराज सिंह कंषाना दिमनी -रविंद्र सिंह तोमर-गिर्राज डंडौतिया- अंबाह (अजा)- सत्यप्रकाश सखवार-कमलेश जाटव मेहगांव-हेमंत कटारे-ओपीएस भदौरिया गोहद (अजा)-मेवाराम जाटव-रणवीर सिंह जाटव ग्वालियर-सुनील शर्मा-प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर पूर्व- सतीश सिकरवार-मुन्नालाल गोयल डबरा (अजा)-सुरेश राजे-इमरती देवी भांडेर (अजा)-फूलसिंह बरैया-रक्षा संतराम सरौनिया करैरा (अजा)-प्रागीलाल जाटव-जसमंत जाटव छितरी पोहरी-हरिवल्लभ शुक्ला-सुरेश धाकड़ बमोरी-कन्हैयालाल अग्रवाल-महेंद्र सिंह सिसोदिया अशोकनगर (अजा)-आशा दोहरे-जजपाल सिंह जज्जी मुंगावली-कन्हैयाराम लोधी-बृजेंद्र सिंह यादव सुरखी-पारुल साहू-गोविंद सिंह राजपूत मलहरा-रामसिया भारती-प्रद्युम्न सिंह लोधी अनूपपुर (अजजा)-विश्वनाथ सिंह कुंजाम-बिसाहूलाल सिंह सांची (अजा)-मदनलाल चौधरी अहिरवार-डॉ.प्रभुराम चौधरी ब्यावरा-00- नारायण सिंह पवार आगर (अजा)- विपिन वानखेड़े- मनोज ऊंटवाल हाटपीपल्या- राजवीर सिंह बघेल- मनोज चौधरी मांधाता- उत्तम राजनारायण सिंह- नारायण पटेल नेपानगर (अजजा)- रामकिशन पटेल- सुमित्रा देवी कास्डेकर बदनावर-कमल पटेल- राजवर्धन सिंह दत्तीगांव सांवेर (अजा)- प्रेमचंद गुड्डू- तुलसीराम सिलावट सुवासरा-राकेश पाटीदार- हरदीप सिंह डंग Read the full article








