हाउस इलेक्ट्रीकल प्लान (electrical plan for house) तैयार करते समय इन बातों का रखे ध्यान |
दोस्तों घर में वायरिंग (electrical plan for house) या अन्य इलेक्ट्रानिक वर्क कराने से पहले एक योजना बनायी जाती हैं, जिसको विद्युत योजना कहा जाता है। इस योजना के तहत घर के बिजली कनेक्शन को लेकर एक भूमिका तैयार की जाती हैं, कि विल्डिंग के किन स्थानों पर कौन सा बिजली का उपकरण और कनेक्शन दिया जायेगा। इसलिए इसको कभी-कभी विद्युत आरेखण या वायरिंग आरेख भी कहा जाता है। अगर इसको सरलतम भाषा में कहा जाए, तो यह एक प्रकार का तकनीकी चित्र है, जो दृश्य प्रतिनिधित्व प्रदान करता है और सर्किट, विद्युत प्रणालियों की व्याख्या करता हैं।







