कोरोना संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 29,429 मामले
देश में कोरोना संक्रमण के दिनोंदिन बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटाें के दौरान अब तक के सर्वाधिक 29 हजार से अधिक नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 9.36 लाख के पार पहुंच गया है हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान इससे 20 हजार से अधिक रोगी स्वस्थ भी हुए हैं।





