Posted @withregram • @manavkaul हमें एक बार चले जाना चाहिए उन सड़कों पर जहां किसी ने पहली बार अपने दो दोस्तों शब्बीर और शंकर के बीच अंतर समझाया था। जहां मस्जिद के सामने हाथ जोड़ने पर पहली बार किसी ने कहा था कि ये अपना नहीं है। जहां हेमराज के घर खाना खाने पर किसी ने कहा था कि पाप लगेगा। जहां जाती हुई किसी लड़की को अपने ही दोस्त ने छेड़ा था और हम चुप रहे थे... हमें लगा था ये बडे होने की निशानी है। हमें उन सड़कों पर एक बार फिर जाना चाहिए और हर बताए गए अंतर को, हमारे चुप रहने को... एक डस्टर लेकर मिटा देना चाहिए ... । अपनी सफ़ाई के बाद .. उस डस्टर को भेंट स्वरूप आगे बढ़ा देने की ज़रूरत है। चाक नहीं डस्टर की ज़रूरत है। #haina #somewriting #creatdonthate #love #peace #spreadpeace ♥️ https://www.instagram.com/p/B9IypL5JEXzKAhKl_L2TSuAaT2SQlJWNWCONtU0/?igshid=1c08tywomvhcl












