हाथ में संविधान, घोड़ी पर दूल्हा... मध्य प्रदेश के इस गांव में जो हुआ, उसने बदल दिया बरसों पुराना इतिहास!
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। यहाँ कुआं खेड़ा महदेला गांव में एक सामाजिक क्रांति हुई है। दशकों से चली आ रही दमनकारी परंपरा को एक युवा ने तोड़ दिया है। इस गांव में दलित दूल्हे को घोड़ी चढ़ने की मनाही थी। लेकिन 5 फरवरी 2026 को नन्दू बंसल ने यह सब बदल दिया। नन्दू ने न केवल घोड़ी पर बारात निकाली, बल्कि हाथ में भारत का संविधान थामकर समाज को…
















