चीन में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स में जिले की तीन बेटियां स्टिक का जादू दिखाती नज़र आएगी। इनमें सोनिका, उदिता और दीपिका शामिल है। इन बेटि
अपनी मेहनत के दम पर हिसार की बेटियों ने देश-विदेश में स्टिक का जादू दिखाया
चीन में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स में जिले की तीन बेटियां स्टिक का जादू दिखाती नज़र आएगी। इनमें सोनिका, उदिता और दीपिका शामिल है। इन बेटियों का भारतीय टीम में चयन किया गया है।
फिलहाल बेटियां बंगलुरु कैंप में प्रशिक्षण ले रही है। बेटियों के चयन से परिवार में ख़ुशी का माहौल है। वहीं पुरुष वर्ग में हिसार गांव के संजय कालीरावण का चयन किया गया है। इन सभी खिलाड़ियों के नाम की घोषणा वीरवार को हुई है।










