भारत दुबई एयर शो 2025 में अपनी उन्नत रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन करेगा। भारतीय वायुसेना इस वैश्विक कार्यक्रम में सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम और स्वदेशी लड़ाकू विमान LCA तेजस के साथ हिस्सा लेगी। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। दुबई एयर शो दुनिया के सबसे बड़े एयरोस्पेस इवेंट्स में शामिल है, जहां 150 देशों से 1,000 से अधिक प्रदर्शक और 1.40 लाख से ज्यादा उद्योग विशेषज्ञ भाग लेते हैं। इस मंच पर भारत की उपस्थिति मेक-इन-इंडिया रक्षा तकनीक की बढ़ती वैश्विक पहचान को दर्शाएगी।
https://www.newsworldweb.in/category/International/



















