सिविक सेंटर में श्रद्धांजलि सभा: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व प्रदीप जिंदल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने सिविक सेंटर में प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा जी की पुण्य स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में प्रदीप जिंदल सहित उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्रद्धेय मल्होत्रा जी दिल्ली की राजनीति के ध्रुव तारे थे, जिन्होंने राष्ट्रसेवा, सत्यनिष्ठा और सादगी को अपने जीवन का आधार बनाया। पाँच बार सांसद, दो बार विधायक और दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत नींव प्रदान की। शिक्षा, विकास और संगठन के प्रति उनका विज़न आज भी दिल्ली के हर कोने में जीवंत है। उनका जीवन सेवा, समर्पण और सिद्धांतों की सच्ची विरासत है।














