दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, 3.5 मापी गई तीव्रता, दिल्ली-यूपी बॉर्डर था केंद्र
चैतन्य भारत न्यूज रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, शाम को करीब 5:50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। झटके महसूस होते ही लोगों में दहशत फैल गई। Earthquake tremors felt in Delhi-NCR. pic.twitter.com/TmR2dsmObh — ANI (@ANI) April 12, 2020 घर से बाहर निकले लोग जानकारी मिल रही है कि इसका केंद्र पूर्वी दिल्ली और और यूपी की सीमा थी। नोएडा और गाजियाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होते ही बड़ी संख्या में लोग अपने घरों के बाहर भी निकले। हालांकि, इससे अब तक किसी भी नुकसान की सूचना नहीं मिली है। Tremors felt in Delhi. Hope everyone is safe. I pray for the safety of each one of you. — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 12, 2020 CM केजरीवाल ने किया ट्वीट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि, 'दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आशा है कि सभी लोग सुरक्षित हों। मैं आप में से हर एक की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।' 2005 में भूकंप ने मचाई थी तबाही गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल अपील को दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई थी। साल 2005 में भी जम्मू-कश्मीर में तेज भूकंप आया था। उस समय कश्मीर में काफी नुकसान भी हुआ था। 2005 में भूकंप की तीव्रता 7.6 स्केल मापी गई थीं, जिसमें काफी लोगों की मौत हुई थी। ये भी पढ़े... दिल्ली और जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज भूकंप के झटके VIDEO : भूकंप के तेज झटकों से पाकिस्तान में भारी तबाही, 5 की मौत 50 से ज्यादा लोग घायल तुर्की में भूकंप से तबाही, 18 की मौत, 500 से ज्यादा घायल Read the full article









