आज दिल्ली सचिवालय में PWD विभाग, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग तथा दिल्ली जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री Parvesh Sahib Singh जी ने की।
इस बैठक में मेरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। साथ ही लंबित योजनाओं को शीघ्र प्रारंभ करने, प्रस्तावित कार्यों को समयबद्ध ढंग से लागू करने तथा सभी विकास परियोजनाओं में उच्च गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
जनता की सुविधाओं से जुड़े इन विकास कार्यों को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए निरंतर निगरानी एवं समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है।