Fog reduces visibility, delays trains in Delhi; air quality remains 'severe'
Read the full article

seen from France

seen from Portugal

seen from Canada
seen from United States

seen from Brazil
seen from Thailand

seen from United States

seen from United States
seen from Türkiye

seen from Portugal

seen from Malaysia

seen from Netherlands
seen from United States

seen from Türkiye
seen from United States
seen from Netherlands

seen from Australia
seen from United States

seen from United States
seen from South Korea
Fog reduces visibility, delays trains in Delhi; air quality remains 'severe'
Read the full article
ठंड ने तोड़ा 118 साल का रिकॉर्ड, नए साल में बारिश का अनुमान, उप्र में सर्दी से 28 लोगों की मौत
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. दिसंबर में सर्दी नए नए रिकॉर्ड बना रही है। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्द और हड्डियों को जमा देने वाली हवा की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। दिल्ली में तो ठंड ने 118 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); पहाड़ों पर तापमान माइनस 20 से माइनस 30 डिग्री तक पहुंच चुका है। उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल में भीषण बर्फबारी हो रही है। वहीं दिल्ली समेत कई मैदानी इलाकों में शीतलहर जारी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह 8.30 बजे दिल्ली के लोधी रोड इलाके में तापमान अभी तक का सबसे कम 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सफदरजंग एन्क्लेव में 2.4, पालम में 3.1 और आया नगर 1.9 डिग्री तापमान रहा। Indian Meteorological Department: 8.30 am temperatures- Safdurjung enclave 2.4, Palam 3.1, Lodhi Road 1.7, Aya Nagar 1.9. Delhi's minimum temperature today will be 1.7 degrees. #Delhi pic.twitter.com/Pl5gDbTvpQ — ANI (@ANI) December 28, 2019 फिलहाल ठंड कम होने के आसार नहीं शुक्रवार की सुबह दिल्ली में पारा 4.2 डिग्री तक गिर गया जो मौजूदा सीजन का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 118 साल में ये दूसरा दिसंबर का महीना है जब दिल्ली में इतनी जबरदस्त ठंड पड़ रही है। फिलहाल ठंड के कम होने के आसार नहीं है, क्योंकि नए साल के मौके पर यानी 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच दिल्ली में बारिश की संभावना है। Delhi: Dense fog at Rajpath this morning. Temperature of 2.4°C was recorded in Delhi at 6:10 am, today. pic.twitter.com/mHpEsaaUcj — ANI (@ANI) December 28, 2019 मैदानी इलाकों में भी ठंड का कहर मैदानी इलाकों में जैसे- राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी शीत लहर का कहर जारी है। हरियाणा के हिसार में शून्य डिग्री तो अमृतसर में 5 डिग्री का टॉर्चर है। जबकि यूपी के लखनऊ, प्रयागराज और चंदौली में भी कोहरे और गिरते पारे का सितम है। उत्तर प्रदेश में तो सर्दी और शीतलहर की चपेट में आने से अभी तक 28 लोगों की मौत हो गई है। Delhi: People light fire to keep themselves warm, near Bhikaji Cama Place. Minimum temperature of 3.6 °C was recorded in the national capital, on 27th December (yesterday). pic.twitter.com/1zHOu6Fs4m — ANI (@ANI) December 27, 2019 ये भी पढ़े... LOC पर तैनात जवानों ने भारी ठंड और बर्फबारी के बीच मनाया क्रिसमस, देखें वीडियो मौसम विभाग की चेतावनी, आने वाले दिनों में इन राज्यों में बढेगा ठंड का कहर दिल्ली में दिसंबर की सबसे सर्द रात, अगले 24 घंटे में और बढ़ेगा ठंड का कहर Read the full article
ठंड ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, आगे भी राहत के आसार नहीं
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. उत्तर भारत में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक, 16 साल में पहली बार राजधानी में दिन का पारा सामान्य से दस डिग्री कम केवल 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 2003 में 26 जनवरी को तापमान 10.06 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन तक हालात ऐसे ही रहेंगे। साथ ही रात का तापमान भी सामान्य से दो डिग्री नीचे जा सकता है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); मौसम विभाग का कहना है कि जिस सर्दी के लिए दिल्ली जानी जाती है, उसका आगाज हो चुका है। इस सप्ताह के अंत में फिर से आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। साल 2003 से अब तक कभी भी दिन का तापमान सामान्य से दस डिग्री सेल्सियस नीचे नहीं गया था। इससे पहले, 2014 में यह करीब 15 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, 2003 में यह 10.06 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इसके अलावा, अन्य वर्षों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा है। सर्दी का मौसम शुरू होते ही देश के कई राज्यों में भी भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का असर देखा गया है। जम्मू शहर में 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। ये भी पढ़े... शिमला में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, ऊपरी इलाकों में पहुंचाया गया 6 महीने का राशन बर्फीली पहाड़ियों के बीच अनोखे अंदाज में नजर आए तानाशाह किम जोंग जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी, ट्रांसपोर्ट और टेलीफोन सेवाएं ठप Read the full article