चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. देश में इन दिनों नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के साथ ही डिटेंशन सेंटर पर बहस छिड़ी हुई है। कहा जा रहा है कि घुसपैठियों की पहचान करने के बाद डिटेंशन सेंटर (हिरासत केंद्र) में उन्हें रखा जाएगा। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में जुबानी जंग जारी है। गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डिटेंशन कैंप के दावों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठा करार दिया था। राहुल ने कहा था- RSS का प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलता है।' अब भाजपा ने राहुल को जवाब दिया है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
राहुल गांधी ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक, असम में हिरासत केंद्र मौजूद है। इसके बाद बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने साल 2011 की असम सरकार की प्रेस रिलीज को ट्वीटर पर शेयर किया है, जिसमें 362 अवैध घुसपैठियों को तीन डिटेंशन कैंप में भेजने की बात कही गई है। ट्वीट में अमित मालवीय ने लिखा है कि, यदि राहुल गांधी बिना वीजा के विदेश की यात्रा करेंगे, तो उन्हें भी वहां डिटेंशन सेंटर में डाल दिया जाएगा।
RSS का प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलता हैं ।#JhootJhootJhoot pic.twitter.com/XLne46INzH
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 26, 2019
बीजेपी का राहुल गांधी को चैलेंज
अमित मालवीय ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘राहुल गांधी समय-समय पर विदेश जाते रहते हैं। एक बार उन्हें वीजा लिमिट से ज्यादा वहां पर रुकना चाहिए और देखना चाहिए कि किस तरह उनकी पहचान की जाती है और फिर वापस भेजने से पहले कैसे उन्हें डिटेंशन सेंटर में डाला जाता है। तब वह सीख पाएंगे कि कैसे दूसरे देश अवैध घुसपैठियों के साथ डील करते हैं।’
Since Rahul Gandhi travels abroad quite often. Let him on one of those travels overstay beyond the valid visa permit and experience for himself how he is identified and put in a ‘detention center’ before being deported.
He will then learn how countries handle illegal migrants...
— Amit Malviya (@amitmalviya) December 26, 2019
बीजेपी ने जारी किया प्रेस रिलीज
अमित मालवीय ने जो प्रेस रिलीज जारी की है उसमें लिखा है कि, '2011 में असम की कांग्रेस सरकार ने एक प्रेस रिलीज जारी की थी, जिसमें 362 अवैध घुसपैठियों को डिटेंशन कैंप में भेजने की बात कही गई थी। सिर्फ इसलिए कि भारत ने आपको नकार दिया है, अब क्या आप नफरत से इसे नष्ट करने में जुट जाएंगे?' बता दें 2011 में असम में कांग्रेस की सरकार थी और तरुण गोगोई असम के मुख्यमंत्री थे।
Rahul Gandhi
Seen this press release from 2011 issued by the Congress govt claiming to have sent 362 illegal migrants to ‘detention camps’ in Assam.
Just because India has rejected you repeatedly, are you hell bent on destroying it with your politics of hate and fear mongering? pic.twitter.com/wc9HPWjBlS
— Amit Malviya (@amitmalviya) December 26, 2019
पीएम मोदी ने क्या कहा था
दरअसल गुरुवार सुबह राहुल ने एक वीडियो शेयर किया था जो असम के गोवालपारा में बन रहे डिटेंशन सेंटर का था। इसके साथ राहुल ने लिखा था कि RSS का प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलता है। गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली में कहा था कि देश में 'हिरासत केंद्र' यानी डिटेंशन सेंटर को लेकर फैलाई जा रही अफवाहें सरासर झूठ हैं।
Read the full article