लापरवाहों पर चला सीडीओ का डंडा, स्पष्टीकरण के बाद निकलेगा वेतन बदायूं जिले का विकास भवन पिछले कुछ महीनों से लापरवाहों का अड्डा बन गया है। मुख्य विकास अधिकारी रमेश चन्द्र ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों में छापा मारा। अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। सीडीओ ने स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन पर रोक लगा दी है। जिला विकास कार्यालय में अनिल कुमार सक्सेना, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मनोज कुमार गुप्ता, प्रधान सहायक, जगपाल सिंह, प्रधान सहायक, अश्वनी कुमार, लेखाकार, अंजलि शर्मा, वरिष्ठ सहायक, बेवी रानी, कनिष्ठ सहायक, राकेश पाठक, पत्रवाहक, उमा श्रीवास्तव, पत्रवाहक एवं जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में साजिद उल्ला खाॅ, अवर अभियन्ता, राकेश कुमार शर्मा, कनिष्ठ लिपिक, राजीव भारतीय, कनिष्ठ लेखा लिपिक, राजीव कुमार गुप्ता, कनिष्ठ लेखा लिपिक, राजेश श्रीवास्तव, कम्प्यूटर प्रोग्रामर, बाबूराम पत्रवाहक अनुपस्थित पाये गये। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (जिला कार्यक्रम प्रबन्धन) कार्यालय में संजीव कुमार गुप्ता, एमआईएस मैनेजर- प्रथम, अच्युत कुमार यादव, एमआईएस मैनेजर- द्वितीय, नीरज कुमार, डाटा ऑपरेटर, जिला समाज कल्याण कार्यालय में शिव कुमार, प्रधान सहायक, रईस उद्दीन, प्रधान सहायक, सुशील कुमार, वरिष्ठ सहायक, मो. मुस्लिम, वरिष्ठ सहायक, कार्यालय उपायुक्त, श्रम रोजगार में अनुपम शर्मा, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अनुपस्थित पाई गईं। कार्यालय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में श्याम मनोहर सिंह, ओएमएम, ध्रुव गोयल, अवर अभियन्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में मुहम्मद सुहेल फरशोरी, प्रधान सहायक, कालीचरन, कनिष्ठ सहायक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) डीपीआरओ कार्यालय में सचिन देव, जिला परियोजना प्रबन्धक, आशीष पाल, जिला सलाहकार, आदर्श शर्मा, लेखाकार, अनुराग सैनी, सफाई कर्मी, अशोक कुमार मौर्य, सफाई कर्मी, अक्षय चौहान, जिला स्वच्छ भारत प्रेरक, गीता मौर्य, सफाई कर्मी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में मो. अमान, कनिष्ठ सहायक, मत्स्य पालक विकास अभिकरण कार्यालय में विनोद कुमार, कनिष्ठ लिपिक, गौरव कुमार, मछुआ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में शफीक अहमद सिद्दीकी, व. सहा./पूर्व सहा. ले., अफसर हुसैन, प्र. सहा., रविन्द्र स्वरूप सिंह सागर, व. सह./सहा. ले., आदिल रसीद नकवी, क. सहा., मोनिश, चतुर्थ श्रेणी एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता कार्यालय में रमेश कुमार सिंह, एडीओ (सह.), वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ सहायक, इकतिदार उद्दीन, वरि. सहायक/उर्दू अनु. बाबूराम, कनिष्ठ सहायक, जयप्रकाश गुप्ता, कनिष्ठ सहायक अनुपस्थित पाए गये। लघु सिंचाई कार्यालय में शकील अहमद, वरिष्ठ सहायक, तौकीर अहमद जुनैद, वरिष्ठ सहायक, वीरेन्द्र कुमार वर्मा, वरिष्ठ सहायक, शशि, कनिष्ठ सहायक, लव सिंह, कनिष्ठ सहायक, कान्ता देवी, चतुर्थ श्रेणी, विकास सक्सेना, चतुर्थ श्रेणी, जिला युवा कल्याण एवं प्रा. वि. दल कार्यालय में राजकिशोर सक्सेना, कनिष्ठ सहायक, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में अनिल कुमार अग्रवाल, प्रधान सहायक, सर्वेश कुमार पाल, प्रधान सहायक, अनुपम वाजपेई, प्रधान सहायक, महेन्द्र पाल, वरिष्ठ सहायक, अभिषेक शास्त्री, कनिष्ठ सहायक, परमेश्वरी, जीप चालक, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में संजय कुमार सिह, वरिष्ठ सहायक, बालकृष्ण गुप्ता, वरिष्ठ सहायक, संजीव कुमार, वरिष्ठ सहायक, चन्द्रशेखर यादव, वरिष्ठ सहायक, जिला प्रबन्धक उ. प्र. अनु. जाति वित्त एवं विकास निगम लि. कार्यालय में अजय शुक्ला, वरिष्ठ सहायक और जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में रिजवान हुसैन, स. अ. प्र. प्रचालक अनुपस्थित पाये गये। सीडीओ ने विभाध्य्क्षों को निर्देश दिया है कि अनुपस्थित कार्मिकों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपना मन्तव्य अंकित करते हुए आख्या उपलब्ध करायें तथा अनुपस्थित सभी कार्मिकों का वेतन/मानदेय बिना सीडीओ की अनुमति के आहरित नहीं किया जाएगा। उन्होंने अतिरिक्त समस्त कार्यालयाध्यक्षों से अपेक्षा की है कि वह स्वयं कार्यालय में समय से उपस्थित रहकर जन-शिकायतों को सुनें एवं गुणवत्तापरक समयान्तर्गत निस्तारण कराते हुए अपने कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करायें। (गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)














