Dhari Devi Mandir: उत्तराखंड का वो मंदिर जहां मां बदलती हैं दिन में तीन रूप, जानिए यहां की रोचक कहानी
भारत में प्राचीन व रहस्यमयी मंदिरों तथा तीर्थ स्थलों की भरमार है। ऐसे ही पूजनीय रहस्यमयी मंदिरों में से एक है उत्तराखंड के श्रीनगर में विराजमान माँ धारी देवी का मंदिर [Dhari Devi Mandir]। यह मंदिर राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर, श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के बीच अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है, और माना जाता है कि धारी देवी माँ यहाँ रह कर उत्तराखंड के सभी चार धामों की रक्षा करती हैं। यह कल्याणी माता माँ काली का मंदिर है जो धारी देवी के रूप में यहाँ स्थित हैं। इस मंदिर में द्वापर युग से माता का शीश स्थापित है और माता के धड़ का हिस्सा कालीमठ में स्थित है जहाँ उन्हें माँ काली के रूप में पूजा जाता है।













