JHARKHAND:आज घर-घर में बरात, गली-गली में खस्सी-भात NEWS AGENCY:चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद पूरे दुमका लोकसभा क्षेत्र में या यूं कहिए संताल परगना में पार्टी से जुड़े लोग घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। चुनाव के लिए बूथ मैनेजमेंट भी इसी माध्यम से चल रहा है और संताल में बूथ मैनेजमेंट का सबसे शानदार तरीका है खस्सी-भात का आयोजन। सभी पार्टियां इस आयोजन में लगी हैं और अभी से लेकर चुनाव तक युवाओं को इसी माध्यम से व्यस्त रखा जाएगा।कुछ पार्टियां इसके साथ दारू और हडिय़ा के इंतजाम में भी लगी हुई हैं लेकिन जिला प्रशासन और चुनाव आयोग की नजर इस पर है। ऐसे में इस बात की भी संभावना है कि पूरे भोज का स्वाद खराब हो जाए। पार्टियां सावधानी बरत रही हैं और लोग पूरे उत्साह में हैं।













