इस सरकारी ऐप में बड़ी खामी, खतरे में करोड़ों यूजर्स का डेटा नई दिल्ली डिजिलॉकर (DigiLocker) के ऑथेंटिकेशन में एक बड़ी खामी सामने आई है जिससे करोड़ों यूजर्स का डेटा खतरे में आ गया। डिजिलॉकर सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली ऑनलाइन सर्विस है जहां डॉक्यूमेंट्स को डिजिटली स्टोर किया जा सकता है। एक रिसर्च में सामने आया कि डिजिलॉकर के साइन-इन प्रोसेस में खामी है। जिससे हैकर्स टू स्टेप ऑथेंटिकेशन को बाईपास कर सकते हैं। जिससे यूजर्स के डेटा का एक्सेस उन्हें मिल जाता। इस खामी को फिलहाल दूर कर लिया गया है। …
















