घर में लड्डू गोपाल रखने के होते हैं खास नियम, हर किसी को जानने चाहिए ये बात
Laddu Gopal Rakhne ke Niyam: भक्त और भगवान का रिश्ता मानो तो समुंद्र की तरह गहरा होता है और मानों को कुछ भी नहीं। मगर ये भी सच है कि एक भक्त पत्थर की मूर्ति में भी ईश्वर की छाया देख लेता है और ऐसे ही उनका रिश्ता गहरा बनता है। भक्त अपने तरीके से भगवान को रिझाते हैं और सबसे ज्यादा लड्डू गोपाल अपने भक्तों से रीझते हैं क्योंकि वे सच्ची मन से की हुई आस्था को समझकर उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। यहां हम बात करेंगे कृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल जी की जो भक्त के साथ उनके घरों में विराजते हैं और लोग उनकी नन्हें बालक की तरह देख-रेख करते हैं।









