होम मेड धूप से करें भगवान को खुश, बेहद आसान है इसे बनाने की विधि।
Ghar Mai Dhoop Kaise Banaye: सभी धर्मों में पूजा पाठ की विधि अलग अलग होती है, लोगों की आस्था और विश्वास उनके धर्म और पूजा पाठ से जुड़ी हुई होती है। अगर बात हिन्दू धर्म की करें तो यहाँ हर सुबह ईश्वर श्रृंगार से पूजा की शुरुआत होती है। पूजा पाठ के के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्रियों की आवश्यकता होती है, इन सामग्रियों में विशेष रूप से गंगा जल, अगरबत्ती, दूध, दीप, बेलपत्र, हल्दी, चन्दन, कुमकुम, घी और धूप शामिल होते हैं। इन सभी चीज़ों में धूप का इस्तेमाल विशेष रूप से किया जाता है, धूप को न सिर्फ पूजा में अपितु इसका इस्तेमाल घर को महकाने के लिए भी किया जाता है। आपको बाज़ारों के अंदर बहुत प्रकार की धूप मिल जाएंगी जो सुगंधित तो होतीं हैं लेकिन उनमें कैमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है।














