Delhi Blast: अमोनियम नाइट्रेट से दिल्ली में धमाका ! जानें क्या होता है फ्यूल ऑयल-डेटोनेटर
Delhi Blast: नई दिल्ली/फरीदाबाद। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण दिल्ली ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 13 तक पहुंच गई है। इस बीच जांच एजेंसियों को इस धमाके के तार फरीदाबाद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़ते दिख रहे हैं। फरीदाबाद पुलिस ने मंगलवार सुबह से धौज और फतेहपुर तगा गांवों में मेगा सर्च ऑपरेशन चलाया है। इस ऑपरेशन में 1,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी, क्राइम ब्रांच और रिजर्व पुलिस बल शामिल हैं।…



















