हैक किए जा सकेंगे आपके ‘सपने’, वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा डिवाइस सांकेतिक तस्वीर नई दिल्ली कहते हैं हमारे सपनों पर किसी का बस नहीं चलता और वे सिर्फ हमारे होते हैं। बेशक खुली आंख से जो सपने आप देखते हैं, वो सिर्फ आपके हों लेकिन बंद आंखों से देखे जाने वाले सपने अब हैक किए जा सकेंगे। गहरी नींद में दिखने वाले सपनों का असली दुनिया से कोई संबंध नहीं होता, ना ही इनका असर आपकी जिंदगी पर पड़ता है और ना ही इन्हें कंट्रोल किया जा सकता है। अब कुछ MIT इंजिनियर्स अपनी थ्योरी के साथ ऐसी टेक्नॉलजी पर काम कर रहे हैं, जिसकी मदद से सपनों को हैक किया जा सकेगा और उनमें बदलाव भी किया जा सकेगा। …


















