इस कंपनी ने बनाया ऐसा 'कप', जिसे इस्तेमाल करने के बाद आप खा भी सकते हैं
चैतन्य भारत न्यूज कॉफी या चाय पीने के बाद कप को खाया भी जा सकता है। जी हां... सुनने में आपको यह थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह सच है। दरअसल हैदराबाद की एक कंपनी ने ऐसा ही कप लॉन्च किया है। इसका नाम ईट कप है जो प्राकृतिक अनाज उत्पादों से बना है और पूरी तरह से खाद्य, कुरकुरा और स्वादिष्ट है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
फाइबर से भरपूर यह कप एक अच्छा आहार अनुपूरक भी है जो पेय को खत्म करने के बाद खाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि, इसमें सूप, शराब, चाय, कॉफी, डेजर्ट, दही समेत दूसरी चीजें भी सर्व की जा सकती हैं।
खास बात है लिक्विड होने के बाद भी कप मुलायम नहीं होता है क्रिस्पी रहता है। यह 40 मिनट तक ऐसा ही रहता है। इसमें किसी तरह की आर्टिफिशियल लाइनिंग या पर्त का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इतना ही नही बल्कि कप किसी तरह की डिश के स्वाद में बदलाव नहीं होने देता है।
कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि 'इसे बनाने के पीछे हमारा मकसद, डिस्पोजेबल कप के इस्तेमाल को घटाना है। ईट कप के इस्तेमाल से पेड़ों की कटाई कम होगी। साथ ही हेल्थ के हिसाब से ये शरीर को नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगे।' ये भी पढ़े... यहां मिलती है दुनिया की सबसे पुरानी और महंगी कॉफी, एक कप की कीमत है 65 हजार रुपए प्लास्टिक खत्म करने के लिए लोगों की अनोखी पहल, वियतनाम में केले के पत्तों से पैकिंग ये है भारत का उड़ता हुआ रेस्टोरेंट, जहां हवा में बैठकर खाना खाते हैं लोग Read the full article








