हिमाचल पंचायत चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग ने जारी की उम्मीदवारों के लिए नई गाइडलाइंस, जानें नामांकन की शर्तें और जमानत राशि
Himachal News: हिमाचल प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनावों का बिगुल बज चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के लिए विस्तृत नियमावली जारी कर दी है। अब प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पद के उम्मीदवारों को नामांकन के समय अनुबंध-एक के तहत शपथ पत्र जमा करना होगा। इस घोषणा पत्र का राजपत्रित अधिकारी से सत्यापन अनिवार्य है। आयोग ने चेतावनी दी है कि गलत जानकारी…













