छत्तीसगढ़: वीडियो बनाने पहुंचे थे युवक, लेकिन हाथी ने ऐसा दौड़ाया कि मच गई भगदड़
सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के सिंघरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल से निकलकर एक दंतैल हाथी आबादी के पास पहुंच गया। हाथी को देखने और उसका वीडियो बनाने पहुंचे कुछ युवकों को अचानक हाथी ने दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए लोग चप्पल-जूते तक छोड़कर भाग गए। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, हाथी के गांव के पास आने की खबर मिलते ही…











