चांडिल में हाथियों का आतंक: 50+ गांवों में दहशत, रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण
चांडिल : चांडिल क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का झुंड ग्रामीणों के लिए भारी संकट बन गया है। पिछले लगभग एक महीने से 15 से अधिक हाथी इलाके में डेरा डाले हुए हैं और हर रात गांवों में घुसकर उत्पात मचा रहे हैं। भोजन की तलाश में हाथियों द्वारा कच्चे-पक्के मकानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, वहीं खेतों में लगी सब्जियां और अन्य फसलें भी बर्बाद हो रही हैं। इस कारण ग्रामीणों की आजीविका पर सीधा असर…
















