इस लोकसभा सीट पर इतने उम्मीदवार कि मशीन में नहीं है जगह, बैलेट पेपर से डाले जाएंगे वोट
चैतन्य भारत न्यूज। आज के आधुनिक युग में जहां नई-नई तकनीकों के साथ चुनाव भी ईवीएम और वीवीपीएटी के जरिए हो रहे हैं वहीं देश में एक सीट ऐसी भी है जहां बैलेट पेपर से वोट डाले जाएंगे। जी हां ये लोकसभा सीट है, तेलंगाना की निजामाबाद लोकसभा सीट। इस सीट पर बैलेट पेपर से वोट डालने का कारण है, यहां के उम्मीदवारों की संख्या। 185 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया निजामाबाद लोकसभा सीट पर 185 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। ऐसे में ईवीएम में इतने उम्मीदवारों के नामों और फोटो को जगह नहीं दी जा सकती है। बता दें ईवीएम मशीन में केवल 16 नाम ही दर्ज किए जा सकते हैं। इवीएम कंट्रोल यूनिट से जुड़ा होता है और कंट्रोल यूनिट में चार ईवीएम को जोड़ा जा सकता है, ऐसे में अगर एक क्षेत्र में 64 उम्मीदवार हैं तो वोटिंग ईवीएम से करवाया जा सकता है। क्यों हैं यहां उम्मीदवारों की अधिक संख्या यहां उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने का मुख्य कारण है कि यहां 178 किसान निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। फसलों का उचित दाम न मिल पाने से नाराज किसानों ने समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया है। 11 अप्रैल को होगा चुनाव बता दें तेलंगाना की सभी 17 लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। 17 सीटों पर कुल 443 उम्मीदवार हैं। Read the full article






