IGNOU करनाल के अंतर्गत 1.72 लाख परीक्षार्थी देंगे दिसंबर सत्र की परीक्षाएं, हरियाणा की 10 जेलों में भी बने परीक्षा केंद्र
Haryana News : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षाएं आगामी 1 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक देशभर में आयोजित की जाएंगी। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डा. धर्म पाल ने बताया कि इस वर्ष करनाल रीजन के कुल 1,72,663 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इग्नू ने सभी पात्र विद्यार्थियों के हॉल टिकट जारी कर दिए हैं, जिन्हें छात्र समर्थ पोर्टल पर…











