केजरीवाल के बाद सिसोदिया ने भी अदालत से ठानी रार, जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखी भावुक चिट्ठी, क्या अब सत्याग्रह से बदलेगी शराब नीति की दिशा?
Delhi News: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति मामले में एक बड़ा कदम उठाते हुए न्यायिक प्रक्रिया के बहिष्कार का एलान किया है। उन्होंने मंगलवार को जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को पत्र लिखकर सूचित किया कि वह अब अपनी सुनवाई में पेश नहीं होंगे। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि उन्हें मौजूदा पीठ से न्याय की कोई उम्मीद नहीं है। अब वह अदालती कार्यवाही के बजाय सत्याग्रह का रास्ता चुनेंगे।…














