पुरी तट से टकराया चक्रवाती तूफान 'फैनी', 200 किमी/घंटे की रफ्तार से चल रही हैं हवाएं
चैतन्य भारत न्यूज चक्रवाती तूफान फैनी तेजी से ओडिशा तट से टकरा चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, फैनी के आने के बाद ओडिशा के पुरी समेत और भी कई इलाकों में हवा 200 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से चल रही है। साथ ही तेज बारिश भी हो रही है। फैनी चक्रवात के कारण ओडिशा के करीब दस हजार गांव और 52 शहर प्रभावित हुए हैं। सुरक्षा को देखते हुए इलाके से करीब 11 लाख लोगों को हटा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। #WATCH Rain and strong winds hit Paradip, Odisha. #CycloneFani pic.twitter.com/YJZ7oCS191 — ANI (@ANI) May 3, 2019 जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने पहले से ही लोगों के रहने के लिए करीब पांच हजार शेल्टर होम बनवाए हैं। तूफान को मद्देनजर रखते हुए 1 मई को ओडिशा की ओर जाने वाली 103 ट्रेनों को भी रद्द कर दिया था। साथ ही चार ट्रेन के रुट बदल दिए थे। तूफान के चलते निचली बस्तियों में पानी भर गया है। सुरक्षा को देखते हुए वायुसेना, थलसेना और एनडीआरएफ की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, फैनी बंगाल से आगे बढ़ते हुए बांग्लादेश की ओर जाएगा। ऐसे में पश्चिम बंगाल के सभी तटवर्ती इलाकों में भी चेतावनी जारी कर दी गई है। #WATCH #CycloneFani hits Puri in Odisha. pic.twitter.com/X0HlYrS0rf — ANI (@ANI) May 3, 2019 ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने लोगों से घरों के अंदर बंद रहने की अपील की है। समुद्र के किनारे से भी सभी लोगों को हटा लिया गया है। पुरी के तटों में भूस्खलन शुरू हो गए हैं। तूफान का असर बंगाल और झारखंड में भी देखा जा सकता है। भारी बारिश और तेज हवाआों के चलते कई पर्यटक बुरी तरह से फंस गए हैं। इमरजेंसी नंबर ओडिशा- 06742534177 गृह मंत्रालय- 1938, सिक्युरिटी- 182 ये भी पढ़े... ओडिशा की ओर तेजी से बढ़ रहा खतरनाक तूफान फैनी, तेज बारिश शुरू Read the full article











