खंडवा जिले की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के ओंकार पर्वत पर आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना का काम तेजी से किया जा रहा है। इंदौर संभाग सहित
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित करने का काम तेजी से चल रहा है।
खंडवा जिले की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के ओंकार पर्वत पर आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना का काम तेजी से किया जा रहा है। इंदौर संभाग सहित भोपाल संभाग के वरिष्ठ अधिकारी यहां हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण भी कर रहे हैं।जीनियरों से भी प्रतिमा स्थापना की अंतिम तिथि पर चर्चा की जा रही है। इसी माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में आ सकते हैं। इस वज़ह से प्रतिमा स्थापना का काम सितंबर माह के पहले सप्ताह तक पूरा करने के निर्देश इंजीनियरों को दिए हैं।















