जैसा कि आप जानते हैं कि आजकल लोग एक घर को आधुनिक और नया रूप देने के लिए एक समान फर्श बनाने की जगह ऊँचा नीचा फर्श बनाना पसंद करते हैं। इस तरह के फर्श मुख्य रूप से बगीचे, पोर्च, मुख्य द्वार, ड्राइंग रूम और पिछले आँगन आदि में किए जाते हैं, जहाँ का फर्श सामान्य फर्श के स्तर से थोड़ा नीचा रखा जाता है। यहाँ इसी संबंध में कुछ वास्तु निर्देश दिए जा रहे हैं- • उत्तर, पूर्व या उत्तरपूर्व में नीचा फर्श अच्छा माना जाता है। • दक्षिण, पश्चिम और दक्षिणपश्चिम को कुछ ऊँचा रखना ठीक है। • फर्श के स्तर का अंतर संतुलित होना चाहिए। यह बहुत कम या बहुत अधिक नहीं होना चाहिए। • पूरे घर में दो से अधिक असमान स्तर के फर्श नहीं होने चाहिएँ। • किसी भी कारण से, उत्तरपश्चिम का फर्श उत्तरपूर्व के फर्श से नीचा नहीं होना चाहिए। http://shashwatatripti.wordpress.com #vastulokesh #floorlevel https://www.instagram.com/p/CB-eb-jnVhM/?igshid=1nmgx6spmy3re






