मुंबई में मेनहोल में गिरे फंड मैनेजर, बाहर निकलकर कहा- ये है मुंबई मेरी जान
चैतन्य भारत न्यूज मुंबई. सिंगापुर स्थित वित्तीय सलाहकार कंपनी हेलिओस कैपिटल मैनेजमेंट के संस्थापक समीर अरोड़ा मुंबई के लोवर परेल क्षेत्र में मशहूर फीनिक्स मिल्स मॉल के पास खुले पड़े मेनहोल में गिर गए। किसी तरह बचकर निकले अरोड़ा ने ट्वीट किया - "ये है मुंबई मेरी जान, जो लेने ही वाली थी मेरी जान।" आगे उन्होंने ट्वीट किया कि गिरने के कुछ ही सेकंड के भीतर मुझे नरक जैसा डरावना और बदबूदार महसूस हुआ। आदमकद मेनहोल के आकार ने मुझे दूसरी जिंदगी दी। अरोड़ा को मामूली चोटें आई हैं। उनका मोबाइल भी मेनहोल में गुम हो गया। उन्होंने इस पर भी तंज कसते हुए कहा कि बीएमसी को अगर मेरा सैमसंग फोन मिल जाए तो उसे तोहफे के तौर पर रख सकती है। गौरतलब है कि मुंबई में बुनियादी ढांचे की खराब स्थिति और अधिकारियों की लापरवाही के कारण इस तरह के हादसे सामने आते रहते हैं। Read the full article














