परसुडीह में डकैती की साजिश नाकाम: तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए एक संभावित आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया। बुधवार तड़के पुलिस टीम ने गदड़ा स्थित भूमिज टोला के प्राथमिक विद्यालय परिसर में छापेमारी कर डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौशन सिंह उर्फ पाका, रौशन कुमार उर्फ गोलू बंगाली और आजाद पाल उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये…














