प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने यस बैंक (Yes Bank) में 466 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में अवंता ग्रुप ऑफ कंपनीज (Avantha Group of Companies) के प्रमोटर गौतम थापर (Gautam Thapar) को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पीएमएलए (PMLA) के तहत मंगलवार देर शाम गिरफ्तार किया गया। थापर को आज स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा जहां ईडी (ED) पूछताछ के लिए उनकी कस्टडी मांगेगी। ईडी ने मंगलवार को गौतम थापर के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इससे पहले सीबीआई (CBI) ने गौतम थापर और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसी आधार पर ईडी ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है। सीबीआई ने इस सिलसिले में पिछले महीने दिल्ली एनसीआर, लखनऊ, सिकंदराबाद और कोलकाता सहित 14 स्थानों पर छापे मारे गए थे जहां से आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए थे। #GrameenNews #News #NewsUpdate #YesBank #Gautamthapar https://www.instagram.com/p/CSJroyrsf4r/?utm_medium=tumblr
















