जानिए करोना वायरस का राशियों पर प्रभाव https://onlinevedicastrology.com/
वहीं कोरोना को लेकर ज्योतिष के जानकारों की ओर से राशि के अनुसार मंत्र व उपाय भी बताए जा रहे हैं, ऐसे में कई लोगों का माना है कि इन मंत्रों का जाप व उपाय अपनाने से आप इस वायरस से खुद को सुरक्षित रखने में मदद ले सकते हैं। जो इस प्रकार हैं... 𝟏. मेष राशि - वैदिक नियमों के साथ ही सदाचार का पालन करें। मीठी रोटी गाय को खिलाएं व किसी से कोई वस्तु मुफ्त में न लें। लाल रंग का रूमाल प्रयोग करें। मंत्र : ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः’ भौमाय नमः’ का जाप करें। 2. वृषभ राशि - चांदी के बर्तन में पानी पिएं व सफेद चीजों का प्रयोग अधिक करें। मंदिर में ध्वजा दान के साथ ही अनैतिक संबंधों से दूर रहें। मंत्र : ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ का जाप करें।
3. मिथुन राशि - गाय की सेवा करें व हरा चारा खिलाएं। अस्पताल में मुफ्त दवाएं दान करने के साथ ही तामसिक भोजन का परित्याग करें। अस्पताल में मुफ्त दवाएं दान करें। मंत्र : ‘ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः’ का जाप करें। 4. कर्क राशि - धार्मिक कार्यों में मन लगाने के साथ ही चांदी, चावल लेकर अपने पास रखें और दुर्गा पाठ करें। तीर्थस्थान की यात्रा करने से किसी को न रोकें। मंत्र : ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः’ का जाप करें। 5. सिंह राशि - वैदिक और सदाचार के नियमों का पालन करते हुए, अखरोट व नारियल का किसी धर्मिक स्थान में दान करें। अंधे को भोजन कराने के साथ ही किसी का अहित न करें। मंत्र : ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः’ का जाप करें 6. कन्या राशि - गणेश जी की आराधना करने के साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ कर छोटी कन्याओं से आशीर्वाद लें। शनि से संबंधित उपचार करें। मंत्र : ‘ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः’ का जाप करें। 7. तुला राशि - कुल देवी का पाठ करने के साथ ही हर रोज गौमूत्र का भी पान करें। तवा, चिमटा, चकला और बेलन धर्मिक स्थान में दान दें। मंत्र : ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ का जाप करें। 8. वृश्चिक राशि - प्रातःकाल शहद का सेवन कर हनुमान जी को सिंदूर चोला चढ़ाने के बाद तंदूर की मीठी रोटी बनाकर गरीबों को खिलाएं। मंत्र : ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ का जाप करें। 9 धनु राशि - पीले फूल भगवान विष्णु जी को अर्पित करने के साथ ही गुरु, साधु और पीपल की पूजा करें। भिखारियों को निराश न लौटने दें। मंत्र : ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरूवे नमः’ का जाप करें। 10. मकर राशि - साधु संतों की सेवा करने के साथ ही असत्य न बोलें। अखरोट धर्म स्थान में चढ़ाएं और थोड़ा बहुत घर में लाकर रखें। भैंस, कौओं और मजदूरों को भोजन कराएं। मंत्र : ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का जाप करें। 11. कुंभ राशि - भैरव मंदिर में तेल और शराब का दान करने के अलावा व दक्षिण दिशा वाले मकान का परित्याग करें। सोना धारण करने के साथ ही चांदी का टुकड़ा भी अपने पास रखें। मंत्र : ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का जाप करें। 12. मीन राशि - संतों की सेवा के साथ ही धर्मिक स्थल पर जाकर पूजन करें। हल्दी पानी से स्नान करें। मंत्र : ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरूवे नमः’ का जाप करें ।









