पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ को फांसी की सजा, देशद्रोह का लगा आरोप
चैतन्य भारत न्यूज इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। उन्हें राजद्रोह के मामले में दोषी पाया गया है। पेशावर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस वकार अहमद सेठ की अध्यक्षता में विशेष कोर्ट की तीन सदस्यीय बेंच ने मंगलवार को उन्हें मौत की सजा सुनाई। बता दें पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार किसी पूर्व राष्ट्रपति को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); 2014 को मुशर्रफ को दोषी ठहराया 3 नवंबर, 2007 को पाकिस्तान में इमरजेंसी लगाने के जुर्म में परवेज मुशर्रफ पर दिसंबर 2013 में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद 31 मार्च, 2014 को मुशर्रफ को दोषी ठहराया गया था और अब उन्हें फांसी की सजा हो गई है। बेंच ने अपने संक्षिप्त आदेश में कहा कि, 'उन्होंने इस मामले में तीन महीने तक तमाम शिकायतों, रिकॉर्ड्स, जिरह और तथ्यों की जांच की। इसके बाद ही पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद-6 के तहत मुशर्रफ को देशद्रोह का दोषी पाया गया। उन पर संविधान से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मुशर्रफ ने लाहौर हाईकोर्ट (एलएचसी) में एक याचिका दायर कर इस्लामाबाद की एक विशेष अदालत के समक्ष मुकदमे की लंबित कार्यवाही पर रोक लगाने का आग्रह भी किया था। A special court hands death penalty to former Pakistani military dictator Pervez Musharraf in high treason case: Pakistan Media (file pic) pic.twitter.com/8V3j7uAyZI — ANI (@ANI) December 17, 2019 हत्या के दो मामले में भगोड़ा घोषित हो चुके मुशर्रफ जानकारी के मुताबिक, परवेज मुशर्रफ इन दिनों दुबई में हैं। वह साल 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे हैं। साल 2008 में वो देश छोड़ कर वापस चले गए थे। इसके बाद वो मार्च 2013 में पाकिस्तान लौटे थे। बता दें मुशर्रफ को पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और लाल मस्जिद के धार्मिक गुरु की हत्या के मामले में उन्हें भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। ये भी पढ़े... पाकिस्तान में बढ़ रही यह गंभीर बीमारी, पीएम इमरान खान ने चिंता जताते हुए कहा- यह शर्म की बात है पाकिस्तान को रास नहीं आया अयोध्या का फैसला, कहा- अब कश्मीर की आग और भड़केगी पाकिस्तान : कराची-रावलपिंडी तेजगाम एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, 65 यात्रियों की मौत, 30 से ज्यादा घायल Read the full article






