मुँह की दुर्गंध से निजात दिलाएँगे ये आसान घरेलू नुस्खे
जिन लोगों के मुँह से दुर्गन्द आती है लोग उनसे बात करना तो दूर उनके पास बैठना भी पसन्द नही करते ऐसे लोगों को अपने आप मे बहुत शर्मिन्दगी महसूस होती है और दूसरो के सामने खुल कर बात करने मे हिचकिचाने लगते हैं कुछ लोगों को इस बात की जानकारी नही होती के उनके मुँह से दुर्गंध आती है इसे परखने के लिए अपने हाथ को मुँह पर रखे और ज़ोर से सांस लेकर हाथ को सूंघने का प्रयास करे अगर हाथो से दुर्गंध आ रही है तो यह आपके मुँह से आने वाली दुर्गंध हो सकती है मुँह से आने वाली दुर्गंध के काई कारण हो सकते है जैसे मुँह की ठीक से सफाई न करना ,ग़लत खानपान ,धूम्रपान के सेवन के कारण,पेट साफ न हो होने के कारण,पायरिया,दांतो और जीभ पर जमे प्लाक के कारण भी मुँह से दुर्गंध आ सकतीहै
इसमे घबराने की कोई बात नही आप अपने घर पर ही कुछ उपाय करके मुँह की दुर्गंध से छुटकारा पा सकते है
1) रोजाना खाना खाने से पहले और खाना खाने के बाद दाँतों की सफाई करने की आदत बनाए और नहाते वक़्त जीभ की सफाई करे जीभ की ज़्यादा ज़ोर से सफाई ना करे इस से जीभ पर चोट लगने का डर रहता है
2) अपने खाने में खट्टे फलों को शामिल करें खट्टे फलों के सेवन से भी दुर्गंध ख़त्म करने मे मदद मिलतीं है
3) खाना खाने के बाद सौंफ और मिशरी मिलाकर थोड़ी देर चबाकर खाए सौंफ खाना पाचाने मे भी मदद करती है और साँसों की बदबू को भी ख़त्म करती है
4) दालचीनी मे बैक्टीरिया को ख़त्म करने वालें गुण पायें जाते हैं दालचीनी और अजवाइन को बराबर मात्रा में मिलाकर पानी में उबाल लें इस पानी से रोजाना गरारे करें यह उपाय मुँह की बदबू दूर करके मे काफ़ी उपयोगी सिद्ध होता है
5) ग्रीन टी में पाए जाने वाल प्राकृतिक गुण मुँह की दुर्गंध को नष्ट करने में मदद करते है इसलिए ग्रीन टी को भीं अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए
6) नीम के तने की दातुन का इस्तेमाल करके भी मुँह की दुर्गंध से छुटकारा पाया जा सकता है
7) मुलेठी की लकड़ी का छोटा सा हिस्सा मुँह मे रखने से मुँह की दुर्गंध को ख़त्म किया जा सकता है
8) पुदीने में पाए जाने वाले गुण प्राकृतिक रूप से माउथ फ्रेशनर का काम करते है इसलिए पुदीने के 4–5 पत्तों को मुँह मे रख कर चबाने से भी मुँह की दुर्गंध दूर होती है
9) तुलसी में पाए जाने वाले एंटिबेक्टीरियल गुण भी मुँह की दुर्गंध को दूर करने का काम करते हैं मुँह की दुर्गंध को दूर करने के लिए तुलसी के 4–5 पत्तों को मुँह मे रख कर चबाना चाहिए
और पढ़ें- मुँह के छालों की समस्या का इलाज