गूगल प्रॉडक्ट्स में खोजे बग, कानपुर के हैकर को मिले 3.78 लाख रुपये राहुल सिंह नई दिल्ली कानपुर में बैठकर यह हैकर यूएस बेस्ड मल्टी-नैशनल कंपनी में हैक कर सकता है और किसी एम्प्लॉयी को चंद सेकेंड्स में टर्मिनेट कर सकता है लेकिन एथिकल हैकर होने के चलते वह ऐसा नहीं करते। कानपुर के रहने वाले राहुल सिंह ने लॉकडाउन के दौरान अपना वक्त गूगल के प्रॉडक्ट्स में मौजूद सिक्यॉरिटी इश्यूज का पता लगाते हुए बिताया। राहुल ने कई कमियों का पता लगाया और इसके बदले अच्छी कमाई भी की। राहुल ने गूगल के कई प्रॉडक्ट्स पर काम किया और तीन बड़ी खामियों का पता लगाया, जिसके बदले उन्हें इनाम भी मिले। …











