पेंशनधारक ध्यान दें! अगर 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट नहीं जमा किया तो क्या होगा? जानिए पूरा नियम, वरना रुक सकती है पेंशन
हर साल केंद्र और राज्य सरकार के लाखों पेंशनधारकों को लाइफ सर्टिफिकेट (Life Certificate) जमा करना अनिवार्य होता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि पेंशन वास्तविक लाभार्थियों को ही मिले। इसकी डेडलाइन सामान्यतः 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच रहती है। लेकिन कई बुजुर्ग स्वास्थ्य, उम्र, तकनीकी दिक्कत या दूरी की वजह से समय पर Life Certificate जमा नहीं कर पाते। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता…











