धर्मशाला के नड्डी में बीते वर्ष गद्दी समुदाय के लोगों पर हुए लाठीचार्ज से जुड़े मामले में मंगलवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के समक्ष सुनवाई हुई। इस अवसर पर आयोग ने एक साल बाद भी मामले की छानबीन पूरी न होने का संज्ञान लेते हुए एक माह के भीतर मामले की जांच पूरी करने और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके साथ ही आयोग ने आदेश दिए कि जिस तरह के आरोप तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ शिकायत में लगाए गए हैं, यदि वे जांच में सही पाए जाते हैं तो उनके खि














