Happy Birthday Gulshan Grover

seen from United States
seen from United Kingdom

seen from United States
seen from China

seen from United States
seen from Sweden
seen from United States
seen from United States
seen from United States
seen from United States

seen from United Kingdom
seen from United States
seen from United States
seen from United States
seen from Sweden
seen from France
seen from United Kingdom

seen from Poland

seen from Latvia

seen from United States
Happy Birthday Gulshan Grover
बर्थडे स्पेशल : कैटरीना के साथ इस सीन को करने में छूट गए थे गुलशन ग्रोवर के पसीने, घंटों तक की थी प्रेक्टिस
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड में ‘बैड मैन’ के नाम से मशहूर गुलशन ग्रोवर का आज जन्मदिन है। 21 सितंबर 1955 को गुलशन का जन्म दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। गुलशन ने अपने तीन दशक के लंबे सिने करियर में लगभग 300 फिल्मों में अभिनय किया है। जन्मदिन के इस खास मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं गुलशन की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें जिन्हें बहुत कम ही लोग जानते हैं। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
आज दिग्गज कलाकारों की लिस्ट में शामिल गुलशन जब मुंबई आए थे तो उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कठिनाइयों के बीच उन्हें सुनील दत्त निर्देशित फिल्म 'रॉकी' में एक छोटी सी भूमिका निभाने का अवसर मिला। बस यहीं से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और फिर कभी पीछे पलट के नहीं देखा।
इसके बाद 1989 में आई सुपरहिट फिल्म 'राम लखन' ने गुलशन के करियर को हमेशा के लिए बदलकर रख दिया। फिल्म में उनका बोला गया डॉयलॉग 'बैडमैन' बहुत लोकप्रिय हुआ। जिसके बाद वह फैंस के बीच 'बैडमैन' के नाम से मशहूर हो गए। इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद गुलशन को विदेशों तक से ऑफर आने लगे थे। उन्हें फिल्म 'जंगल बुक' की दूसरी कड़ी में काम करने का अवसर मिला। जिससे उन्हें अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्ति हुई। साथ ही उन्होंने कुछ विदेशी कंपनियों के लिए ऐड भी किए। कहा जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री का पहला मौका था जब किसी भारतीय अभिनेता को विदेशी कंपनी द्वारा विज्ञापन में काम करने का अवसर मिला था।
फैंस ने गुलशन को हमेशा फिल्मों में अभिनेत्रियों को छेड़ते और बोल्ड सीन करते देखा है लेकिन अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ बोल्ड सीन करने में उनके पसीने छूट गए थे। कैटरीना, गुलशन के साथ फिल्म 'बूम' के इंटीमेट सीन्स को लेकर काफी लाइमलाइट में रही थीं। इस फिल्म में गुलशन और कैटरीना के बीच एक बोल्ड सीन था जिसे करने के लिए गुलशन, कैटरीना के साथ बिलकुल भी सहज नहीं थे। कहा जाता है कि इस सीन को करने के लिए कैटरीना और गुलशन को कुछ देर के लिए अकेले कमरे में प्रैक्टिस करनी पड़ी थी।
गुलशन ने अपने करियर में 'शोला और शबनम', 'मुजरिम', 'जंगबाज', 'दूध का कर्ज', 'इज्जत', 'सौदागर',जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने 'इस्ट साइड', 'टेल स्टिंग', 'मानसून', 'वीपर', 'इन द शैडोज ऑफ द कोबरा', 'वी आर नो मॉन्क्स', 'अमेरिकन डे लाइट', 'माई बॉलीवुड ब्राइड' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
Read the full article