We need to reach the summit at the right time to do well in the Olympics: Gurjeet | ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सही समय पर शिखर पर पहुंचना होगा : गुरजीत नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम की ड्रैगफ्लिकर गुरजीत कौर का मानना है कि टोक्यो ओलंपिक की तैयारी के दौरान खिलाड़ियों को उन सभी सही चीजों को याद रखना होगा जो उन्होंने हाल में शीर्ष टीमों के खिलाफ की थीं।










