देश की आज़ादी के मतवाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी साल 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था। इनके पिता जानकीनाथ बोस जाने माने वकील थे।
तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा !
उक्त उदघोष से भारतीयों के दिलों में आज़ादी की अलख जगाने वाले नेता जी सुभाष चन्द्र बोस भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। इन्होंने ना केवल भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष किया अपितु भारतीयों को विचारों की गुलामी से बाहर निकालने का भी पूरा प्रयास किया। जिसके कारण सुभाष चन्द्र बोस आज भी भारतीयों के दिल में जिंदा हैं। ...Read more














