जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा का हमला, दिनेश कुमार बोले- अपराधियों में नहीं रहा कानून का भय
जमशेदपुर : शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था आम जनता के लिए चिंता का विषय बन चुकी है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार रात गोलमुरी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई गोलीबारी की घटनाओं ने यह साबित…















