saraikela khasawan : राजनगर के पांडुगिती गांव में आंधी-तूफान से भारी नुकसान, पेड़ गिरने से युवती घायल
राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत गम्हारिया पंचायत के पांडुगिती गांव में बीते दिनों आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। तूफान के दौरान सुराय हांसदा के घर पर इमली का बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे उनका मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में उनकी बेटी जामुना हांसदा मलबे में दबकर घायल हो गईं। घायल जामुना का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल चाईबासा में चल रहा है। इधर, गांव निवासी मायनो…













