इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। उन्हें गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक हरदीप बाबा वीरवार सुबह अपनी गाड़ी से काम पर निकले थे। परवाणू सेक्टर-4 में पहुंचने पर कुछ लोगों ने हरदीप बावा की गाड़ी रोकी और उसके सिर, टांगों पर तेजदार हथियारों से मारपीट की। इतना ही नहीं उन्होंने उसकी गाड़ी भी तोड़ डाली। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
Deadly attack on Ex-chairman Hardeep Bawa, PGI Refer in Hindi










